देहरादून, उत्तराखंड में एक बार फिर 20 फरवरी के बाद मौसम परिवर्तन होने की संभावना है। प्रदेश में मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का मानना है कि अधिकतर जनपदों में 20 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
20 फरवरी के बाद उत्तराखंड में बारिश और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के भी 17 फरवरी के बाद सक्रिय होने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है क्योंकि अगले 4 दिन राज्य के विभिन्न इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा 20 फरवरी के बाद बारिश और बर्फबारी के चलते फिर से तापमान में गिरावट आने की संभावनाएं भी जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमान में देहरादून में सामान्य तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर में 4.6, मुक्तेश्वर में 0.1 तथा नई टिहरी में 3.4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
