Home / National / बुली बाई एप मामले का चौथा आरोपित ओडिशा से गिरफ्तार
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

बुली बाई एप मामले का चौथा आरोपित ओडिशा से गिरफ्तार

मुंबई, बहुचर्चित बुली बाई एप मामले के चौथे आरोपित को मुंबई पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ओडिशा से नीरज सिंह (28 वर्ष) को मुंबई ला रही है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों की जमानत पर निर्णय बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सुरक्षित रखा है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार उसके साइबर सेल ने आरोपित श्वेता सिंह, विशाल झा व मयंक रावल से मिली जानकारी के आधार पर नीरज सिंह को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। इससे पहले सुली डील मामले में दिल्ली पुलिस ने नीरज विश्रोई, ओंकारेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस श्वेता सिंह, विशाल झा , मयंक रावल से सुली डील मामले में भी पूछताछ कर रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने कहा कि नीरज सिंह को मुंबई लाकर पुलिस बुली बाई एप व सुली डील एप, इन दोनों मामलों में पूछताछ करने वाली है।
उल्लेखनीय है कि मुस्लिम महिलाओं के फोटो की नीलामी मामले में इन चारों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …