नई दिल्ली, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और देश के पहले सीडीएस रहे बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत की आज दिल्ली में मुलाकात हुई है। इस मुलाकात के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
मुलाकात की जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, “दिल्ली में देश के प्रथम सीडीएस और उत्तराखंड के अभिमान स्वर्गीय बिपिन रावत जी के भाई कर्नल विजय रावत जी से भेंट की। बिपिन रावत जी और उनके परिवार द्वारा की गई राष्ट्रसेवा को हमारा नमन है। मैं सदैव उनके सपनों के अनुरूप उत्तराखंड बनाने के लिए कार्य करता रहूंगा।”
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
