Home / National / उपराष्ट्रपति ने देशवासियों को मकर संक्रांति और पोंगल की शुभकामनाएं दीं

उपराष्ट्रपति ने देशवासियों को मकर संक्रांति और पोंगल की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को मकर संक्रांति और पोंगल की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि मकर संक्रांति सभी के जीवन में समृद्धि, शांति और सौहार्द लाए।

उपराष्ट्रपति नायडू ने यहां जारी शुभकामना संदेश में कहा, “मैं मकर संक्रांति और पोंगल के पावन अवसर पर अपने सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।”
उन्होंने कहा, “सूर्य भगवान को समर्पित मकर संक्रांति उत्तरायण की पावन अवधि के शुभारंभ का प्रतीक है। यह त्योहार देश भर में भिन्न-भिन्न नामों से मनाया जाता है। इसे तमिलनाडु में पोंगल, असम में बिहू, केरल में विशु, पंजाब और हरियाणा में लोहड़ी तथा बिहार में खिचड़ी त्योहार के नाम से मनाया जाता है। हमारे देश की अंतनिर्हित सांस्कृतिक एकता को दर्शाने वाले ये सभी त्योहार अच्छी फसल, समृद्धि और कृतज्ञता का प्रतीक हैं।”
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …