फर्रुखाबाद,उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज में हाजी तरीक सेठ के फ्लोर मिल में बुधवार दोपहर बाद पहुंची जीएसटी टीम ने छापा मारा। टीम पूरा मिल अपने कब्जे में लेकर अभिलेखों को खंगाल रही है। हाजी तरीक सेठ के जिले में कई शीतगृह एवं मुंबई और अन्य शहरों में फ्लोर मिल चल रहे हैं। हाजी तरीक, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं।
थाना कमालगंज के ग्राम ईशापुर निवासी सपा नेता हाजी तरीक सेठ फतेहगढ़ चौराहे के निकट स्थित आवास में रहते हैं। उनकी कमालगंज में फ्लोर मिल है। उसी में कोल्ड स्टोरेज भी संचालित है। बुधवार को दिन में लगभग 12 बजे के दरमियान राज्य जीएसटी विभाग की विशेष जांच शाखा के संयुक्त कमिश्नर हरीलाल ने अपनी टीम और स्थानीय थाना पुलिस के साथ फ्लोर मिल में छापेमारी की। टीम तकरीबन दो घंटे से फ्लोर मिल में छापेमारी कर रही है। किसी भी व्यक्ति के अंदर प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है। समाचार लिखे जाने तक टीम अभिलेख खंगाल रही है।
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
