Home / National / गोवा मुक्ति संग्राम के हीरो को प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित

गोवा मुक्ति संग्राम के हीरो को प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित

पणजी/नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को गोवा मुक्ति दिवस समारोह में उन स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया, जिन्होंने गोवा को पुर्तगाली शासन से स्वतंत्र कराने में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोवा स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में ‘ऑपरेशन विजय’ के स्वतंत्रता सेनानियों और योद्धाओं को सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्त कराने वाले भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गये ‘ऑपरेशन विजय’ की सफलता को चिह्नित करने के लिए हर वर्ष 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस समारोह का आयोजन किया जाता है।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …