नई दिल्ली, तेलंगाना कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष सीएच विट्ठल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने विट्टल को प्राथमिक सदस्यता की पर्ची और अंगवस्त्र देकर उन्हें पार्टी में शामिल कराया। नकवी ने विट्ठल का स्वागत करते हु्ए कहा कि उनके आने से तेलंगाना में भाजपा को मजबूती मिलेगी।
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
