पठानकोट, (पंजाब), पुलिस ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को नाकाम करते हुए दीनानगर से सुखविंदर सिंह नामक एक व्यक्ति को एक किलोग्राम आरडीएक्स और दो हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया है ।
प्राथमिक जांच में पकड़े गए आतंकी के पाकिस्तानी तस्करों के साथ तार जुड़ रहे हैं। पिछले दिनों पठानकोट ग्रेनेड धमाका में भी इसकी संलिप्तता होने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि जिस आरडीएक्स तथा ग्रेनेड को बरामद किया गया, वह उस धमाके में इस्तेमाल ग्रेनेड के साथ मेल खा रहा है।
हालांकि अभी तक इस बारे में पुलिस के किसी बड़े अधिकारी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसके बावजूद पुलिस का मानना है कि पंजाब के कुछ धार्मिक स्थान इनके निशाने पर थे। पुलिस अभी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम के आने की प्रतीक्षा कर रही है।
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
