Home / National / पहले लेखापरीक्षा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री

पहले लेखापरीक्षा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 नवंबर को सुबह 10:30 बजे  भारत के नियंत्रक एवं महालेखामहापरीक्षक (सीएजी) कार्यालय परिसर में पहले लेखापरीक्षा दिवस (ऑडिट) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
सीएजी संस्था की ऐतिहासिक शुरुआत और पिछले कई वर्षों में शासन, पारदर्शिता तथा जवाबदेही में इसके योगदान को रेखांकित करने के लिए लेखापरीक्षा दिवस मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर भारत के सीएजी भी उपस्थित रहेंगे।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …