Home / National / अवंतीपोरा के त्राल में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

अवंतीपोरा के त्राल में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

पुलवामा, पुलवामा जिले के अवंतीपोरा अंतर्गत तिलवानी मोहल्ला त्राल में बुधवार दोपहर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में आने-जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया है ताकि आतंकी मौके से फरार न हो सकें।

अवंतीपोरा पुलिस को त्राल में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही एसओजी, सेना तथा सीआरपीएफ के संयुक्त दल ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान क्षेत्र में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों को पास आते देखकर गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ फिलहाल जारी है।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …