नई दिल्ली, कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में हो रहे लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के साथ ही हाल में माकपा से कांग्रेस में शामिल हुए कन्हैया कुमार को स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी गई है।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, आनंद शर्मा, राजीव शुक्ला, राज बब्बर, आशा कुमारी, धनीराम शांडिल,सचिन पायलट, गुरकीरत सिंह कोहली,नवजोत सिंह सिद्धू, संजय दत्त, ठाकुर कौल सिंह, सुखविंदर सिंह सुक्खू, कुलदीप सिंह राठौर, मुकेश अग्निहोत्री,राजेन्द्र राना, मेजर जनरल,धर्मवीर सिंह राना, कन्हैया कुमार और विक्रमादित्य सिंह शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट के साथ ही फतेहपुर, आर्की और जुब्बल-कोटखे विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। इन सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान होना है।
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
