नई दिल्ली , देश में कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण का आंकड़ा 90 करोड़ के पार चला गया है। तेजी से चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम के तहत देश में अबतक 90 करोड़ से अधिक टीके की डोज दी जा चुकी है।
शनिवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया कि शास्त्रीजी ने ‘जय जवान – जय किसान’ का नारा दिया था, अटलजी ने ‘जय विज्ञान’ जोड़ा और अब प्रधानमंत्री ने ‘जय अनुसंधान’ का नारा दिया। आज अनुसंधान का परिणाम यह कोरोना वैक्सीन है।
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
