Home / National / दुखद: मराठी एक्ट्रेस ईश्वरी देशपांडे का निधन, पानी में कार डूबने से हुई मौत

दुखद: मराठी एक्ट्रेस ईश्वरी देशपांडे का निधन, पानी में कार डूबने से हुई मौत

गोवा। मराठी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस ईश्वरी देशपांडे का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक गोवा के बागा-कलंगुट में अभिनेत्री की कार हादसे के शिकार हो गई। इस दौरान कार में मौजूद उनके दोस्त शुभम देगडे की भी हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक दोनों की मौत गहरे पानी में डूबने से हुई। पुलिस ने दोनों शव सोमवार को उत्तरी गोवा के अरपोरा इलाके में गहरे पानी में डूबी एक कार के अंदर से बरामद किया।  25 वर्षीय एक्ट्रेस और उनके दोस्त शुभम ( 28) की मौत पर गोवा पुलिस ने बताया कि जिस कार से वे जा रहे थे वह तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर पानी में गिर गई। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि कार कौन चला रहा था। सेंट्रल लॉक बंद होने के कारण दोनों कार से बाहर नहीं निकल सके।

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …