नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भूपेन्द्र पटेल को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वह राज्य की विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। शाह ने सोमवार को ट्वीट कर एक बधाई संदेश में कहा, ” भूपेन्द्र पटेल को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आप प्रदेश के गरीब, किसान व वंचित वर्ग के कल्याण हेतु पूरी निष्ठा व समर्पण से कार्य करते हुए गुजरात की विकास यात्रा को नित नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।”
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
