Home / National / सोमैया का दावा- लोकायुक्त ने अनिल परब के अवैध निर्माण को तोड़ने का दिया आदेश

सोमैया का दावा- लोकायुक्त ने अनिल परब के अवैध निर्माण को तोड़ने का दिया आदेश

मुंबई, महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब के बांद्रा में किए गए अवैध निर्माण को राज्य लोकायुक्त ने तोड़ने का आदेश दिया है। लोकायुक्त ने कार्रवाई की रिपोर्ट एक महीने के अंदर पेश करने का आदेश भी राज्य सरकार को दिया है। यह दावा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. किरीट सोमैया ने किया है।

डॉ. सोमैया ने रविवार को मुंबई में पत्रकारों को बताया कि मंत्री एवं शिवसेना के नेता अनिल परब ने बांद्रा पूर्व में म्हाडा बिल्डिंग क्रमांक 57 एवं 58 के बीच अवैध निर्माण किया है। म्हाडा ने अनिल परब को इस निर्माण कार्य को हटाने का आदेश दिया था, लेकिन उन्होंने आदेश का पालन नहीं किया। इसके बाद म्हाडा ने इसकी शिकायत लोकायुक्त वीएम कानड़े के समक्ष की थी। लोकायुक्त के समक्ष हुई सुनवाई के दौरान गृह निर्माण विभाग के सचिव मिलिंद म्हैसकर, म्हाडा उपाध्यक्ष अनिल डिगीकर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेश ने इस निर्माण कार्य को अवैध बताया था। इसके बाद लोकायुक्त ने निर्माण कार्य को एक महीने के अंदर तोड़ने का आदेश जारी किया है।
भाजपा नेता डॉ. सोमैया ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी सहायक एवं शिवसेना सचिव मिलिंद नार्वेकर ने अपना अवैध निर्माण खुद तोड़ा था। इसलिए अनिल परब भी अब अपना अवैध निर्माण कार्य तोड़कर देश के समक्ष उदाहरण प्रस्तुत करें।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …