Home / National / सुरक्षाबलों ने बांडीपोरा के जंगल में मिले आतंकी ठिकाना किया ध्वस्त

सुरक्षाबलों ने बांडीपोरा के जंगल में मिले आतंकी ठिकाना किया ध्वस्त

श्रीनगर, बांडीपोरा जिला के नागमार्ग के जंगलों में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर उसे ध्वस्त कर दिया। सुरक्षाबलों को इस आतंकी ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को मंगलवार को बांडीपोरा जिला के नागमार्ग के जंगलों में आतंकियों के ठिकाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस और सेना की 26 असम राइफल्स ने नागमार्ग के जंगलों में तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को नागमार्ग के जंगल के इलाका के अलूसा क्षेत्र में एक आतंकी ठिकाना मिला। सुरक्षाबलों ने यहां से 19 यूबीजीएल राउंड, दो चीन निर्मित ग्रेनेड और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने उसे ठिकाने का ध्वस्त कर दिया। खबर लिखे जाने तक क्षेत्र में सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान जारी था।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …