नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2021 में पदक जीतने पर पहलवानों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, “प्रतिभाशाली पहलवानों को और ऊर्जा। जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2021 में, हमारे पुरुष और महिला दल 4 रजत पदक समेत कुल 11 पदक जीतकर वापस आए हैं। सफलता के लिए टीम को बधाई और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”
साभार – हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
