-
रक्षा मंत्री राजनाथ, मुख्यमंत्री योगी समेत कई दिग्गजों की मौजूदगी में दी गई मुखाग्नि
लखनऊ/अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह अनंत यात्रा पर प्रस्थान कर गये। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्र व प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों की मौजूदगी में अतरौली के नरौरा घाट पर कल्याण सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हो रहा है। वैदिक मंत्रों के बीच उन्हें मुखाग्नि दी गई।
साभार – हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
