Home / National / भारतीय सेना ने सरूप चोटी पर फहराया तिरंगा

भारतीय सेना ने सरूप चोटी पर फहराया तिरंगा

उत्तरकाशी, भारतीय सेना और भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास सरूप चोटी पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित “आजादी का अमृत महोत्सव” मनाया। आईबेक्स ब्रिगेड के तत्वावधान में 12वीं भारत तिब्बत सीमा पुलिस और 35वीं भारत तिब्बत सीमा पुलिस के साथ हर्षिल बटालियन के मेजर रविंद्र के नेतृत्व में तिरंगा फहराया गया।

यह चोटी चीन- भारत की वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास है। इस अभियान का उद्देश्य भारतीय सेना और भारत तिब्बत सीमा पुलिस के बीच समन्वय को बढ़ाना और जोखिम भरे इलाकों में कार्यरत सैनिकों के मन में साहस स्थापित करना था।
अभियान दल जोखिम भरे रास्तों से गुजरता हुआ सरूप चोटी पहुंचा। भारतीय सेना और भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने चोटी में राष्ट्रीय ध्वज को फहरा कर पूरी दुनिया को संदेश दिया कि तिरंगा हमेशा ऊंचा रहेगा
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …