Home / National / एबीपीन्यूज ने किया अपने प्रख्यात शो प्रधानमंत्री के नए सीजन का अनावरण

एबीपीन्यूज ने किया अपने प्रख्यात शो प्रधानमंत्री के नए सीजन का अनावरण

  • 25 जनवरी से हर शनिवार को होगा प्रसारित

  • शेखर कपूर करेंगे सीजन की मेजबानी

नोएडा. भारत के अग्रणी न्यूज चैनल एबीपीन्यूज़ ने आज अपने बहु-प्रशंसित शो, प्रधानमंत्री के दूसरे सीजन का अनावरण किया। एक शो जो तत्कालीन भारत की कहानियों और पेचीदगियों पर रोशनी डालता है, इसका प्रीमियर 25 जनवरी 2020 को होगा। नए सीज़न के साथ प्रधानमंत्री ऐसी वास्तविक कहानियों के साथ टेलीविज़न पर नया इतिहास रचेगा, जिन्हें पहले कभी नहीं बताया गया है। प्रधानमंत्री के दूसरे सीजन की मेजबानी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात डायरेक्टर, प्रोड्यूसर एवं एक्टरश्री शेखर कपूर करेंगे। शेखर कपूर एक दूर दृष्टा हैं, जो कला, कल्पित कथाओं और सक्रियता के संयोजन के साथ काम करतेहैं और इन्हीं विशेषताओं को प्रधानमंत्री के नए सीजनमें बखूबी प्रस्तुत करेंगे।

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …