सूरत. अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, सूरत, गुजरात ने सावन की तीज बड़े ही धूमधाम से मनाया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन , ओडिशा की प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती संतोषी चौधरी उपस्थित थीं. अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, गुजरात के चेयरमैन रमेश लोहिया, गुजरात अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी देवी अग्रवाल के साथ कई जानी-मानी हस्तियों की उपस्थिति आज के कार्यक्रम में रही. तकरीबन 150 सदस्य भी तीज उत्सव में शामिल हुए. उपस्थित मुख्य अतिथि श्रीमती संतोषी चौधरी एवं गुजरात के चेयरमैन रमेश लोहिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर उत्सव का शुभारंभ किया. सूरत जिला अध्यक्ष श्रीमती मनीषा कजरिया ने श्रीमती चौधरी और रमेश का स्वागत एवं सम्मान अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर किया. ओडिशा प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती चौधरी ने भी रमेश लोहिया, श्रीमती मनीषा कजरिया, श्रीमती इंद्राणी देवी और श्रीमती रश्मि लाठ का सम्मान अंगवस्त्र और रजत चिह्न प्रदान कर किया.
आज के तीज-उत्सव का कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा और उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने पूरे हर्षोल्लास से उत्सव का आनन्द लिया.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

