Home / National / राजौरी में आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

राजौरी में आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

राजौरी, राजौरी जिले के सीमांत इलाके थन्ना मंडी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गुरुवार देर रात से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। माना जा रहा है कि यह आतंकी सीमापार से घुसपैठ कर भारतीय सीमा में घुसे हैं। मुठभेड़ फिलहाल जारी है।

राजौरी जिले की नियंत्रण रेखा के साथ सटे थन्ना मंडी इलाके के रहने वाले एक स्थानीय व्यक्ति ने कुछ संदिग्ध देखे जाने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व सेना की संयुक्त टीम ने इलाके के साथ सटे जंगलों में तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान पेड़ों के पीछे छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देख उन पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने अभी तक दो आतंकियों को मार गिराया है। मुठभेड़ फिलहाल जारी है। क्षेत्र में अभी और कितने आतंकी मौजूद हैं इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …