Home / National / जेपी नड्डा राष्ट्रीय़ अध्यक्ष बने, भाजपा प्रदेश इकाई ने दी बधाई

जेपी नड्डा राष्ट्रीय़ अध्यक्ष बने, भाजपा प्रदेश इकाई ने दी बधाई

नई दिल्ली/भुवनेश्वर- जेपी नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रुप में निर्विरोध चुने गये हैं.  इसपर भाजपा की प्रदेश इकाई ने उन्हें बधाई दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती व विपक्ष के नेता प्रदीप्त नायक ने उन्हें पार्टी के प्रदेश कार्यकर्ताओं की ओर से बधाई दी। मोहंती ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश के अनुसार प्रदेश में पार्टी के संगठन को और मजबूत किया जाएगा। श्री नड्डा को समर्थन कर भाजपा प्रदेश इकाई द्वारा पारित प्रस्ताव को  नई दिल्ली में राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह को प्रदान किया गया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती, केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पंडा, राष्ट्रीय सचिव तथा सांसद सुरेश पुजारी, सांसद बसंत पंडा, संगीता सिंहदेव तथा राज्य सरकार में पूर्व मंत्री केवी सिंहदेव, मनमोहन सामल, संगठन मंत्री मानस महांति व अन्य उपस्थित थे।

Share this news

About desk

Check Also

आईआईएचपी चेन्नई और वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने मनाया  271वां विश्व होम्योपैथी दिवस

 चेन्नई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियन (आईआईएचपी), तमिलनाडु-चेन्नई शाखा ने वेंकटेश्वर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और …