नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश में ब्लॉक पंचायत प्रमुख के चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के दौरान गुरुवार को हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश में हिंसा का नाम बदलकर मास्टरस्ट्रोक रख दिया गया है। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर आरोप लगाया कि सरकार वही, व्यवहार वही। राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘उत्तर प्रदेश में ‘हिंसा’ का नाम बदलकर ‘मास्टरस्ट्रोक’ रख दिया गया है।’
इसके साथ ही उन्होंने एक खबर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें नामांकन प्रक्रिया के दौरान हुई हिंसा के बारे में लिखा गया है। कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भाजपा पर महिलाओं का अपमान करने के आरोप लगाए हैं।
वहीं, प्रियंका ने एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया कि कुछ सालों पहले एक बलात्कार पीड़िता ने भाजपा विधायक के खिलाफ आवाज उठाई थी, उसे और उसके परिवार को मारने की कोशिश की गई। एक महिला का नामांकन रोकने के लिए भाजपा ने सारी हदें पार कर दीं।
साभार – हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
