नई दिल्ली, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को बताया कि प्रज्ञान रोवर दक्षिणी ध्रुव पर चंद्र रहस्यों की खोज में शिव शक्ति प्वाइंट के आसपास घूम रहा है। आज ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विक्रम लैंडर के चांद की सतह पर लैंड होने वाले स्थान को शिव शक्ति प्वाइंट नाम दिया है। इससे पहले शुक्रवार को प्रज्ञान रोवर ने चांद की सतह पर आठ मीटर की सैर की थी।
उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी। सतह पर जानकारी जुटाने के लिए प्रज्ञान रोवर के दो पे लोड और विक्रम लैंडर के तीन पे लोड सक्रिय हैं। रोवर 23 तारीख से अगले चौदह दिनों तक जानकारी जुटाएंगे।
साभार -हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
