Home / International / नेपाल में ओली और प्रचंड फिर आ सकते हैं साथ
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नेपाल में ओली और प्रचंड फिर आ सकते हैं साथ

काठमांडू। नेपाली कांग्रेस के साथ चुनावी गठबंधन की संभावना समाप्त होने के बाद नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी लेनिनवादी) ने अब प्रचंड की पार्टी के साथ बातचीत शुरू की है।
निर्वाचन आयोग द्वारा गगन थापा को नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में मान्यता दिए जाने और थापा द्वारा आगामी चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा के बाद देश के प्रमुख साम्यवादी दलों ने यह रास्ता अपनाया है।
नेकपा (एमाले) के मुताबिक निर्वाचन आयोग के फैसले से पहले ओली और नेपाली कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष शेरबहादुर देउबा के बीच चुनावी गठबंधन पर सहमति बन गयी थी, लेकिन अब मौजूदा हालात में गठबंधन को लेकर नया रास्ता अपना पड़ रहा है।
भरतपुर की मेयर रेणु दाहाल के मुताबिक चितवन में शुक्रवार शाम को भरतपुर महानगरपालिका के नए भवन के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान नेकपा (एमाले) के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के संयोजक पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ के साथ बातचीत की पहल की। रेणु दाहाल प्रचंड की पुत्री हैं। वह मेयर पद से इस्तीफा देकर प्रतिनिधि सभा का आगामी चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नेपाल के प्रधानमंत्री शाह और उनके मंत्रियों की संपत्ति भी जांच के दायरे में

काठमांडू। नेपाल के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों, मंत्रियों और उच्च पदस्थ सरकारी अधिकारियों की संपत्ति की …