Home / International / दक्षिणी फिलीपींस में भूकंप से छह लोगों की मौत
दक्षिणी फिलीपींस में भूकंप से छह लोगों की मौत

दक्षिणी फिलीपींस में भूकंप से छह लोगों की मौत

मनीला। दक्षिणी फिलीपींस में शुक्रवार को आए भूकंप में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। दो लोग लापता हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.7 तीव्रता मापी गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में शनिवार को यह जानकारी स्थानीय आपदा अधिकारियों के हवाले से दी गई है।

इस खबर को भी पढ़ेंः-रूस ने यूक्रेन के खेरसान शहर में दागे गोले, दो की मौत

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार शुक्रवार दोपहर भूकंप मिंडानाओ द्वीप पर 60 किलीटर (37 मील) की गहराई पर आया। दक्षिणी फिलीपींस के दक्षिण कोटाबेटो प्रांत में तीन, सारंगानी प्रांत में भूकंप के केंद्र के पास कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। बचावकर्मी भू-स्खलन के बाद लापता दो अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं। दावाओ ऑक्सिडेंटल प्रांत में एक 78 वर्षीय व्यक्ति की चट्टान से कुचल जाने के बाद मौत हो गई।

इस खबर को भी पढ़ेंः-गाजा में खाद्य सामग्री की लगातार कमी से लोगों के भूख से मरने की आशंका

Share this news

About admin

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नेपाल के प्रधानमंत्री शाह और उनके मंत्रियों की संपत्ति भी जांच के दायरे में

काठमांडू। नेपाल के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों, मंत्रियों और उच्च पदस्थ सरकारी अधिकारियों की संपत्ति की …