Home / Odisha / खुर्दा जिले में 16 सहायक मतदान केंद्रों को मंजूरी
KHURDA (

खुर्दा जिले में 16 सहायक मतदान केंद्रों को मंजूरी

  • शहरी क्षेत्र में 1600 से अधिक और ग्रामीण क्षेत्र में 1500 से अधिक मतदाता वाले मतदान केंद्रों पर बनाये गये सहायक मतदान केंद्र

भुवनेश्वर। भारतीय निर्वाचन आयोग ने ओडिशा के खुर्दा जिले में एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए 16 सहायक मतदान केंद्रों को मंजूरी दे दी है। शनिवार को जिले की चार विधानसभा सीटों के रिटर्निंग अधिकारियों को एक पत्र में खुर्दा कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहायक मतदान केंद्रों के बारे में जानकारी दी।

पत्र के अनुसार, सहायक मतदान केंद्रों में भुवनेश्वर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में एक, भुवनेश्वर उत्तर में पांच, एकाम्र में नौ और खुर्दा सीट में एक शामिल है।

इसके साथ ही चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदान केंद्र 948 हो गये हैं। जिन मतदान केंद्रों पर शहरी क्षेत्र में 1600 से अधिक और ग्रामीण क्षेत्र में 1500 से अधिक मतदाता हैं, उन मतदान केंद्रों पर सहायक मतदान केंद्र बनाये गये हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाची पदाधिकारियों को सहायक मतदान केंद्रों के बारे में राजनीतिक दलों को जानकारी देने तथा लोगों के बीच जागरूकता फैलाने को कहा।

Share this news

About desk

Check Also

सात हजार रुपये रिश्वत लेते बालियापाल की सब-रजिस्ट्रार मनीषा मिश्रा गिरफ्तार

भुवनेश्वर। ओडिशा सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने शुक्रवार को बालेश्वर जिले के बालियापाल की सब-रजिस्ट्रार मनीषा …