Home / Odisha / सस्मिता बेहरा की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
नवरंगपुर

सस्मिता बेहरा की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर। पुलिस ने शुक्रवार को चंदका थानांतर्गत गोठपाटना बाजार क्षेत्र में टिफिन स्टॉल मालिक सस्मिता बेहरा की हत्या के मुख्य आरोपी मिथुन जेना को गिरफ्तार कर लिया। बेहरा की हत्या 6 नवंबर को हुई थी। बताया जाता है कि चंदका पुलिस मिथुन को क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए घटनास्थल पर ले गई, जहां मिथुन ने दिखाया कि कैसे उसने सस्मिता की चाकू मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने हत्या में मिथुन द्वारा इस्तेमाल किया गया हथियार चाकू भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने मिथुन के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट भेज दिया है।

इस खबर को भी पढ़ेंः-गंजाम में एड्स के मामलों में आई गिरावट

इस खबर को भी पढ़ेंः-बेटियों की सुरक्षा के बिना राष्ट्र की उन्नति संभव नहीं – पंडित शिवम विष्णु पाठक

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …