
सिलीगुड़ी-एनआरसी व सीएए के खिलाफ नक्सलबाड़ी में आज वामफ्रंट तथा कांग्रेस की ओर से प्रतिवाद महारैली का आयोजन किया गया। महारैली नक्सलबाड़ी रथखोला से निकल कर पानीघाटा मोड़ तक गयी। इस अवसर पर सिलीगुड़ी मेयर अशोक भट्टाचार्य, विधायक शंकर मालाकार, जीवेस सरकार, गौतम घोष, राजू घोष, राधा गोविंद घोष, जे हुसैन, शाकिर हुसैन, मो एस रजा, इस्लाम, ललिता सौरिया सहित काफी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली के दौरान एनआरसी व सीएए के खिलाफ नारा लगाते हुए पुरजोर विरोध किया।

जानकारी देते हुए गौतम घोष ने बताया कि महारैली के पश्चात पानीघाटा मोड़ में एक सभा का आयोजन कर विधायक शंकर मालाकार, मेयर अशोक भट्टाचार्य, जीवेस सरकार, गौतम घोष ने संबोधित भी किया। साथ एनआरसी तथा सीएए के खिलाफ में नाटक का भी मंचन किया गया।

Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
