
सिलीगुड़ी-बागडोगरा थाना क्षेत्र के गोसाईपुर में सिलिवुड के द्वारा दो दिवसीय नाच राजवंशी नाच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री रवींद्र नाथ घोष ने किया। अपने संबोधन ने कहा कि आज राजवंशी संस्कृति धीरे-धीरे लुप्त होते जा रही ही है। इस संस्कृति को बनाए रखने के लिए आज का यह कार्यक्रम बहुत ही कारगर साबित होगी। राजवंशी संस्कृति को संजोए रखने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन बहुत अच्छा है। कार्यक्रम के संपादक रमेन सिंह नें कहा कि दो दिवसीय सिलिवुड कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें राजवंशी कलाकर लोग अपना कला प्रस्तुत करेंगे। इस कार्यक्रम में नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, असम के बहुत से नृत्य कलाकार अपनी-अपनी कलाओं को दिखा रहे हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
