Home / Uncategorized / ओडिशा में भारतीय किसान संघ का किसान गर्जना रैली आगामी तीन नवंबर को

ओडिशा में भारतीय किसान संघ का किसान गर्जना रैली आगामी तीन नवंबर को

  • किसानों की 21 सूत्री मांगों को लेकर राजधानी में गरजेंगे पूरे राज्य के किसान

इण्डो एशियन टाइम्स, भुवनेश्वर।

भारतीय किसान संघ की ओडिशा शाखा आगामी 3 नवंबर को राजधानी भुवनेश्रर में किसान गर्जना रैली का आयोजन करेगी। इसमें राज्य के 250 प्रखंडों के हजारों किसान सम्मिलित होंगे। 21 सूत्री मांगों को लेकर किसान राजधानी में नवीन पटनायक सरकार को जगायेंगे।

भारतीय किसान संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्रीनिवास ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शासन की दिशाहीन नीतियों के कारण राज्य के खेती व किसानों पर संकट है। उनकी बातों को सरकार तक पहुंचाने के लिए यह विशाल रैली आयोजित होगी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बद्री नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

शुक्रवार को आयोजित होने वाली इस रैली में राज्य भर के किसान भुवनेश्वर के स्वाधीनता संग्रामी मैदान से रैली निकाल कर राम मंदिर, मास्टर कैंटिन होते हुए पीएमजी चौक पर पहुंचेंगे व वहां पर विशाल रैली का आयोजन होगा। पूर्ण रुप से सुव्यवस्थित तरीके से यह आयोजन होगा। इसके बाद भी सरकार यदि नहीं चेती, तो किसान संघ आने वाले दिनों में जिले स्तर पर भी विशाल आंदोलन करेगी। इस संवाददाता सम्मेलन में किसान संघ के प्रदेश महामंत्री जानकी बल्लभ स्वाईं व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

ओडिशा में राज्यपाल रघुवर दास की शालीनता के कायल हुए लोग

Share this news

About admin

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

खनन प्रभावित क्षेत्रों के तेज विकास के लिए परामर्श कार्यशाला आयोजित

 खनन जिलों को विकास की मुख्यधारा में लाने का संकल्प दोहराया भुवनेश्वर। राज्य के खनन …