Home / Odisha / ओडिशा में राज्यपाल रघुवर दास की शालीनता के कायल हुए लोग

ओडिशा में राज्यपाल रघुवर दास की शालीनता के कायल हुए लोग

  • पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से पहुंचे पुरी

  • स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत, चर्चा का विषय बना ट्रेन से आना

भुवनेश्वर। ओडिशा के नए राज्यपाल रघुवर दास की शालीनता को देखकर लोग कायल हो गए हैं और उनका ओडिशा ट्रेन से आने को लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं। रघुवर दास आज भोर में सुबह पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से पुरी पहुंचे। उनका ट्रेन से आना लोगों के दिलों को छू गया। लोग चर्चा कर रहे हैं पहले पूर्व मुख्यमंत्री पद पर आसीन रहे तथा अब राज्यपाल के पद की शोभा बढ़ाने वाला व्यक्ति इतनी सादगी से ट्रेन से आएंगे यह उम्मीद नहीं थी। लोगों का कहना है कि उनका ट्रेन से आना उनकी शालीनता को दर्शाता है।

पुरी स्टेशन पर भव्य स्वागत

पुरी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद वह पुरी स्थित राजभवन गये। वहां से पुरी श्रीमंदिर पहुंचे। पुरी श्रीमंदिर में सिंहद्वार पहुंचने के बाद श्रीमंदिर के मुख्य प्रशासक रंजन दास ने उनका स्वागत का। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा संबित पात्र, पुरी के भाजपा विधायक जयंत षाड़ंगी, ब्रह्मगिरि से विधायक ललितेंदु विद्याधर महापात्र, पुरी जिला भाजपा अध्यक्ष ललितेंदु विद्याधर महापात्र भी थे। पुरी श्री मंदिर पहुंचने पर राज्यपाल रघुवर दास ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान उन्होंने जय जगन्नाथ का उद्घोष भी किया तथा मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं से मुलाकात की।

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …