Home / Uncategorized / कलाहांडी में सड़क हादसे में तीन की मौत

कलाहांडी में सड़क हादसे में तीन की मौत

कलाहांडी। कलाहांडी जिले के जूनागढ़ ब्लॉक के अंतर्गत दासीगांव गांव के पास एक ट्रक ने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सुबह थुआमुल रामपुर ब्लॉक से यात्रियों को लेकर एक ऑटोरिक्शा जूनागढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान चिकिली चौक पर एक ट्रक ने तिपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिसमें चालक सहित नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर चिलीगुड़ा पुलिस चौकी अधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को कलामपुर सीएचसी ले गए, जहां तीन पीड़ितों को मृत घोषित कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई थी।

https://indoasiantimes.com/index.php/news-23716/

Share this news

About admin

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

खनन प्रभावित क्षेत्रों के तेज विकास के लिए परामर्श कार्यशाला आयोजित

 खनन जिलों को विकास की मुख्यधारा में लाने का संकल्प दोहराया भुवनेश्वर। राज्य के खनन …