भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को प्रसिद्ध ओड़िया कवि मायाधर मानसिंह को उनकी 117वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मानसिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके द्वारा लिखी गईं कविताएं, नाटक, निबंध आदि आज भी अद्वितीय हैं। ओडिशा के बाहर ओडिशा साहित्य और संस्कृति को लोकप्रिय बनाने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। नवीन ने कहा कि मायाधर मानसिंह की जयंती पर उन्हें मेरी ओर से कोटि-कोटि नमन।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
