Home / Odisha / दिल्ली में पत्नी को बेचकर दूसरे से करायी शादी
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

दिल्ली में पत्नी को बेचकर दूसरे से करायी शादी

भवानीपाटणा। कलाहांडी जिले की नारला थाने की पुलिस ने दिल्ली में अपनी पत्नी को किसी अन्य व्यक्ति को कथित तौर पर बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि मस्कगुड़ा गांव के खीरा बेरुक नामक आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस की एक टीम पीड़ित महिला को बचाने के लिए दिल्ली रवाना होने की तैयारी कर रही है।
जानकारी के मुताबिक खीरा का मुंडागांव की एक युवती से अफेयर चल रहा था। परिजनों के विरोध के बावजूद दोनों ने शादी कर ली।
खीरा और उनकी पत्नी दोनों 30 अक्टूबर को काम करने के लिए दिल्ली गये।
दिल्ली पहुंचने के बाद खीरा ने 2 नवंबर को एक शादी समारोह में शिरकत की और पूर्व-योजना के अनुसार उसने अपनी पत्नी को उस व्यक्ति को सौंप दिया, जिसके विवाह समारोह में वह शामिल हो रहा था। दिल्ली के इस व्यक्ति से अपनी पत्नी की शादी कराकर खीरा अपने गांव लौट आया। इसी बीच पीड़ित महिला ने अपने पिता को फोन कर दिल्ली में अपनी शादी का वीडियो क्लिप भेज दिया। इसके बाद पीड़ित महिला के पिता ने नारला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
नारला थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर खीरा को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …