Home / Sports / राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल चैम्पियनशिप में ओडिशा के विद्यार्थियों का दमदार प्रदर्शन
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल चैम्पियनशिप में ओडिशा के विद्यार्थियों का दमदार प्रदर्शन

  •     अंडर-17 स्कूल खेलों में कांस्य पदक जीतकर राज्य का बढ़ाया गौरव

भुवनेश्वर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल अंडर-17 सॉफ्टबॉल चैम्पियनशिप में ओडिशा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। राज्य की टीम ने पंजाब को 3-0 रन से पराजित कर तीसरा स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता 4 फरवरी से 8 फरवरी तक आयोजित की गई थी।

विद्यालय एवं जन शिक्षा विभाग के अधीन कार्यरत ओडिशा राज्य विद्यालय क्रीड़ा संघ के तत्वावधान में 16 सदस्यीय टीम ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया। टीम की इस उपलब्धि पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री बीरेन्द्र करकरा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करेगी।

ओडिशा टीम ने कोच विभुदत्त रथ के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। टीम का नेतृत्व कप्तान राजू पिडिशिका ने किया, जबकि उपकप्तान की जिम्मेदारी तारिणी प्रधान ने संभाली।

टीम के अन्य खिलाड़ियों में जयन्त कुमार महंत, राजेश प्रधान, सुजान बास्के, सोनू कर्तामी, सौम्य रंजन जेना, सुडाम करडाका, स्वगत डांग, गुरु प्रसाद मल्लिक, प्रज्ञान साहू, अमूल्य देवनाथ, दिव्यज्योति जेना, रुद्रप्रताप बारिक, शुभाशीष देवनाथ और धर्मेंद्र पिडिशिका शामिल थे। सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट समन्वय और खेल कौशल का परिचय देते हुए ओडिशा को कांस्य पदक दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विद्यालय एवं जन शिक्षा विभाग ने खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। अतिरिक्त निदेशक वंदना महापात्र, संयुक्त निदेशक फुलमणी मुर्मू, सहायक निदेशक (शारीरिक शिक्षा) ज्योति प्रसाद परिडा तथा ओएसटीए के संपादक रंजन कुमार दास ने खिलाड़ियों का स्वागत व सम्मान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत के 17 में से 11 पदक पीडब्ल्यूएल पहलवानों के नाम

नई दिल्ली। इस साल की शुरुआत में प्रोफेशनल रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) की सफल वापसी का …