भागलपुर, आगामी 24 से 28 दिसम्बर तक कोल्लम (केरल) में आयोजित होने वाली 68वीं राष्ट्रीय सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता (पुरूष व महिला) में भाग लेने वाली बिहार टीम में नवगछिया पुलिस जिला के तीन खिलाड़ी का चयन हुआ है। इसका चयन पिछले दिनों कुशवाहा आश्रम, हाजीपुर वैशाली में 14 से 16 दिसंबर तक आयोजित 29वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता (पुरूष व महिला) के प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया है। यह जानकारी राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि बिहपुर बाजार निवासी राजकिशोर साह के छोटे पुत्र डी पी एस भागलपुर के शारिरिक शिक्षक राहुल कुमार, बिहपुर बाजार निवासी जय कृष्ण शर्मा के छोटे पुत्र अंकित कुमार शर्मा और पूर्व टोला सिमरा नवगछिया निवासी स्व उदय पोद्दार के पुत्री साक्षी कुमारी का चयन हुआ है।
राज्य टीम में चयनित होने पर नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार लाल, चेयरमेन उत्तम कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सह जिप मो मोइन राईन, विपिन मंडल, मो शमीम उर्फ मुन्ना, टी एन यादव, कोषाध्यक्ष डॉ दिव्य प्रियदर्शी, राधा कृष्ण सिंह, भागलपुर कबड्डी संघ के सचिव गौतम कुमार प्रीतम, वॉलीवाल प्रशिक्षक सह सचिव नीलेश कुमार, जेम्स फाइटर, शिक्षक राजेश कुमार रवि, प्रशांत चौरसिया आदि ने बधाई दी है।
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
