पर्थ, भारतीय टीम ने टी-20 विश्व कप में अपने तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पर्थ में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है। इस मैच में अक्षर पटेल नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह दीपक हुड्डा को मौका दिया गया है।
वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम में भी एक बदलाव किया गया है। तबरेज शम्सी की जगह लुंगी एनगिडी को टीम में शामिल किया गया है।
मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
दक्षिण अफ्रीका टीम: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), राइली रूसो, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्त्जे।
साभार-हिस
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
