Home / Odisha / शांति, सद्भावना और मैत्री का संदेश वाहक है ओडिशा – अशोक पंडा

शांति, सद्भावना और मैत्री का संदेश वाहक है ओडिशा – अशोक पंडा

  • कहा- मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का नेतृत्व और भाइचारे ने राज्य को दी नई पहचान

  • आप्रवासियों का राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान

भुवनेश्वर। राज्य के पर्यटन मंत्री अशोक पंडा ने आज कहा कि ओडिशा शांति, सद्भावना और मैत्री का संदेश वाहक राज्य है। आज मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और यहां स्थापित भाईचारे ने पूरी दुनिया में राज्य को एक नई पहचान दी है। यहां के शांत वातावरण से आर्थिक इको सिस्टम को बढ़ावा दिया है, जिससे राज्य में निवेशकों का रूझान बढ़ा है। मंत्री अशोक पंडा राजधानी भुवनेश्वर में कुंआखाई नदी तट पर स्थित न्यू बालियात्रा मैदान में बिश्वास की ओर से आयोजित सामूहिक छठ पूजा के मौके पर उपस्थित छठव्रतियों को संबोधित कर रहे। उन्होंने कहा कि आज बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड समेत विभिन्न प्रांतों के विभिन्न समुदायों के लोग यहां रहते हैं। जितनी विभिन्नताएं यहां हैं, उतनी ही भाईचारा भी यहां है। यहां शांत माहौल ने पूरी दुनिया में मैत्री और सद्भावना का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि आज ओडिशा के विकास में आप्रवासी लोगों का महत्वपूर्ण योगदान हैं। इस मौके पर नगर निगम की मेयर सुलोचना दास ने छठघाट पर जाकर अर्घ्य अर्पित किया तथा लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …