Home / Odisha / इंस्पेक्टर तारावती प्रधान जुजुमुरा थाना प्रभारी नियुक्त

इंस्पेक्टर तारावती प्रधान जुजुमुरा थाना प्रभारी नियुक्त

संबलपुर। इंस्पेक्टर तारावती प्रधान को जुजुमुरा थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि रिश्वतखोरी का मामला सामने आने के बाद जुजुमुरा थाना प्रभारी लोकनाथ साहू का तबादला जिला पुलिस मुख्यालय कर दिया गया था। इसके बाद से ही यह पद रिक्त था। मिली जानकारी के अनुसार तारावती प्रधान ने विधिवत तरीके से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।

चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

संबलपुर। सदर पुलिस ने चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम आकाश प्रधान एवं दुर्योधन भोई बताया गया है। उनके पास से चोरी का माल भी बरामद किया गया है। सदर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम किया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …