संबलपुर। टाउन पुलिस की विशेष टीम ने साहू कालोनी में छापामारकर 7.6 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद किया है। मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम मोहम्मद आरिफ (मोतीझरण), विकास डुडकिया (चारभाटी) एवं बंटी प्रधान (पटनायकपाड़ा) बाया गया है। आरोपियों के पास से नगद 3 हजार 740 रूपया, दो मोटरसायकिल एवं तीन मोबाईल फोन भी बरामद किया गया है। जब्त ब्राउन सुगर की कीमत 1 लाख 50 हजार रूपया बताया गया है। टाउन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम किया है और उन्हे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

