-
प्रेम प्रसंग पर दी गई हत्याकांड को अंजाम
संबलपुर। गत सोमवार को बरेईपाली में हुए बहूचर्चित रोहन प्रधान हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया गया है। प्रेम प्रसंग को लेकर रोहन की हत्या की गई और उसकी लाश को बोरे में भरकर बरेईपाली में फेंक दिया गया था। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम शिवनाथ ओराम, विकास मुंडा एवं कुनू बाग बताया गया है। उनके पास से रक्त से सना एक चाकू एवं डंडा बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रोहन हत्याकांड में शामिल एक आरोप के बहन से प्रेम करता था। जिसके लिए वह हमेशा रोहन को चेतावनी देता रहता था। जब रोहन अपने हरकतों से बाज नहीं आया तो उसकी हत्या की साजिश रची गई और गत सोमवार को उसे अमलीजामा पहना दिया गया। अंईठापाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम किया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

