-
सैकड़ों की संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवा का उठाया लाभ
कटक. कटक में रिपब्लिक इंडिया वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का उद्घाटन आशीर्वाद ओल्ड एज होम में अरिंदम रॉय फिल्म स्टार द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कटक चौद्वार विधायक शौविक विश्वाल एवं सम्मानित अतिथि के रूप में अरिंदम रॉय फिल्म स्टार, डॉक्टर कलीम, सामाजिक कार्यकर्ता संजीत सामल, युवा नेता सिद्धार्थ, लालबाग पुलिस अधिकारी आशुतोष मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे.
इस शिविर में मुख्य रूप से जांच ईएनटी, ज्ञानिक, ऑर्थोपेडिक एवं जनरल चेकअप किया गया. इस शिविर की अध्यक्षता इस कार्यक्रम के अध्यक्ष अशफ अली ने की और अपने संबोधन में कहा कि छात्रों और युवा पीढ़ी को समाजिक कार्यों के लिए समय निकालने का आवाहन किया.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
