सुधाकर कुमार शाही, कटक
जिले के आठगढ़ में फिर ब्राउन शुगर के कारोबार का खुलासा हुआ है. स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आठगढ़ से 164 ग्राम ब्राउन शुगर पकड़ा है. इस मामसे में विकास स्वाई एवं प्रशांत कुमार साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है. वे गैरकानूनी तरीके से ब्राउन शुगर का व्यापार करते थे. उन्हें एनडीपीएस एक्ट 1985 के अंतर्गत आठगढ़ पुलिस स्टेशन में केस नंबर 34/2021, यू/एस 21सी में दर्ज किया गया है. ज्ञातव्य है कि विगत डेढ़ महीनों में स्पेशल टास्क फोर्स ने 2 किलो 976 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 2000 किलो गांजा बरामद किया है. इस गैरकानूनी कार्यों में संलिप्त 6 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. इसकी जानकारी एसटीएफ कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
