मालकानगिरि. जिले में लैंडमाइन विस्फोट में बीएसएफ का एक जवान गंभीर रुप से घायल हो गया है. उनके पैर में चोट लगी है तथा उन्हें मालकानगिरि जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल जवान का नाम धर्मेन्द्र साहू है तथा वह 160 बीएसएफ बटालियन के जवान हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतिदिन की तरह आज भी बीएसएफ के जवान तलाशी अभियान पर निकले थे. जिले के माथिली प्रखंड के कर्तनपली के पास गोगपदर गांव के निकट यह लैंडमाइन विस्फोट हुआ है. नक्सलियों द्वारा यह लैंडमाइन बिछायी गयी थी. घायल जवान को तत्काल मालकानगिरि जिला मुख्य़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद आस पास के इलाकों में तलाशी अभियान को तेज कर दिया गया है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

