-
प्रदेश अध्यक्ष शैलेश वर्मा ने कहा- सच्चे समाज सेवक हैं खंडेलवाल
कटक. कटक के जाने-माने समाजसेवी, उद्योगपति, कटक मारवाड़ी समाज के पूर्व अध्यक्ष एवं सैल्यूट तिरंगा ओडिशा प्रदेश के संरक्षक विजय खंडेलवाल को मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर सैल्यूट तिरंगा ओडिशा प्रदेश की ओर से सम्मानित किया गया. सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा, प्रदेश प्रभारी नथमल चनानी, महासचिव कमल सिकारिया, कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल (छोटू) एवं पवन कुमार धनुका मुख्य रूप से उपस्थित होकर डा विजय खंडेलवाल को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. साथ ही सैल्यूट तिरंगा की ओर से विशेष सहयोग के लिए स्वास्थ्य सेवा सम्मान से भी सम्मानित किया गया. प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा ने कहा कि डॉक्टर विजय खंडेलवाल समाज के लिए एक सच्चे जनसेवक हैं एवं समाजसेवा में उनका योगदान सराहनीय रहा है. डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर कटक शहर ही नहीं राज्य में खुशी की लहर है. डॉक्टर विजय खंडेलवाल को राज्य ही नहीं देशभर के कोने-कोने से विभिन्न समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों एवं कई प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal

