तन्मय सिंह, राजगांगपुर
राजगांगपुर थाना अंतर्गत स्थित रानीबांध बाईपास पर आज दिनदहाड़े ट्रक चालक को भुजाली दिखा कर रुपये और मोबाइल लूटने का मामला प्रकाश में आया है. यह घटना दोपहर 11 बजे की है. हाइवे पर ट्रक चालक पर भुजाली से हमला कर तीन लुटेरा रुपये और मोबाइल लूट कर भाग रहे थे, तभी ग्रामवासियों ने एक लुटेरे को धर दबोचा और राजगांगपुर पुलिस के हवाले कर दिया.
सूत्रों के मुताबिक, पता चला है आज सुबह 11 बजे रानीबांध बाइपास में ट्रक को खड़ा कर चालक रंजन कुमार चक्के में हवा की जांच कर रहा था. तभी तीन लुटेरा एक मोटर साइकिल पर सवार होकर आए और भुजाली से हमला कर डराया धमकाया और चालक से नकदी और मोबाइल लूटकर भागने लगे. इससे चालक शोर मचाने लगा. इससे लोग तथा चालक लुटेरों का पीछा किया और एक को धर दबोच लिया.
पकड़ा गया लुटेरा राजगांगपुर ईदगाह मुहल्ला निवासी एमडी शाहीद उर्फ गजनी है. लुटेरा के अन्य दो साथी मौके से फरार हो गये. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना राजगांगपुर पुलिस को दी. मामले की सूचना पर राजगांगपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और चालक रंजन कुमार एवं लुटेरा एमडी शाहीद उर्फ गजनी को लेकर राजगांगपुर सरकारी चिकित्सालय में लाए और दोनों की प्राथमिक जांच के बाद लुटेरा एमडी शाहीद उर्फ गजनी को राजगांगपुर पुलिस गिरफ्तार कर लिया. इस घटना में संलिप्त अन्य लुटेरों के बारे मे पूछताछ कर रही है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal


