Home / Odisha / मायुमं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किया सदस्यों से गोसेवा का आह्वान

मायुमं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किया सदस्यों से गोसेवा का आह्वान

  • टिटलागढ़ शाखा के वार्षिक बंधुमिलन आयोजित

बजरंगलाल जैन, टिटलागढ़

मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रिंकू अग्रवाल ने सभी सदस्यों से गोसेवा का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि गोसेवा हमारे संस्कार का हिस्सा है. हमें गोमाता की सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए. वह यहां स्थानीय श्रीराम गोशाला में मारवाड़ी युवा मंच, टिटलागढ़ शाखा की ओर से आयोजित वार्षिक भोज कार्यक्रम में सदस्यों को संबोधित कर रहे थे. इस कार्यक्रम का आयोजन शाखा अध्यक्ष अमर कुमार जैन के नेतृत्व में किया गया.

इस मौके पर अमर कुमार जैन ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रिंकू अग्रवाल का स्वागत किया. रिंकू अग्रवाल ने गोशाला में 11 क्विंटल चारा देने का ऐलान किया एवं सभी मंच साथियों को गोमाता की सेवा एवं स्वेच्छा से वार्षिक चारा की व्यवस्था करने के लिए प्रेरित किया. कोरोना नियमों को पालन करते हुए आयोजित सभी साथियों ने अपने-अपने विचार पेश किया तथा गोमाता की सेवा का संकल्प लिया. कार्यक्रम के अंत में सबने प्रसाद का सेवन किया.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …