Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना से और चार की मौत, 251 नये मामले

ओडिशा में कोरोना से और चार की मौत, 251 नये मामले

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना से और चार संक्रमितों की मौत हो गयी है, जबकि 251 नये पाजिटिव मामले पाये गये हैं. यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग तथा सूचना और जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी है. जानकारी के अनुसार, खुर्दा जिले में 60 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है. भुवनेश्वर में 41 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो मधुमेह मेलिटस से भी पीड़ित था. बलांगीर जिले में एक 80 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो मधुमेह मेलिटस और उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित था. कटक जिले में एक 94 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है, जो मधुमेह मेलिटस, उच्च रक्तचाप और क्रोनिक किडनी रोग से भी पीड़ित था.

बीते 24 घंटे के दौरान 251 नए सकारात्मक मामले पाये गये हैं. इनमें से संगरोध केंद्र से 148 तथा स्थानीय संक्रमण के 103 मामले शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, अनुगूल में 31, बालेश्वर में 8, बरगढ़ में 15, भद्रक में 1, बलांगीर में 13, बौध में 3, कटक में 4, देवगढ़ में 4, गंजाम में 3, जगतसिंहपुर में 2, जाजपुर में 14,  झारसुगुड़ा में 13, केंद्रापड़ा में 8, खुर्दा में 14, कोरापुट में 5, मयूरभंज में 4, नयागढ़ में 1, नुआपड़ा में 23, पुरी में 12, संबलपुर में 35, सोनपुर में 1, सुंदरगढ़ में 34 और स्टेट पूल में 3 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

आंकड़े एक नजर में

  • नये स्वस्थ हुए 301
  • अब तक कुल परीक्षण 7000844
  • अब तक कुल पॉजिटिव 330117
  • अब तक कुल स्वस्थ हुए 325733
  • अब तक कुल सक्रिय मामले 2451
Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …